My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1652 | Date: 08-Apr-2000
Text Size
यार मेरे कर लेने दे मुझे प्यार, बनाके यार।
यार मेरे कर लेने दे मुझे प्यार, बनाके यार।
मुमकिन ना हो गर ऐसा तो रख ले चरणों में बनाके दास तेरा।
किसी कारणवश हो नहीं सकता ऐसा, तो आते रहना ख्वाबों में मेरे तू।
दुष्कर लगे तुझे ऐसा करना, तो याद करातें रहना दिल को किसी कारण से।
भ्रम में रहना चाहता नहीं, मुझे पता है मेरी औंकात है क्या।
दोष ना है इसमें तेरा या किसीका, दोषों से बना हूँ जब मैं।
खुदा होने ना देना शांत मेरी क्षुधा, बढ़ाते जाना तू प्यार के वास्ते इसे।
होम हो जाये तन मेरा इसके ताप के आगे तो भी कोई बात नहीं।
हम तो धिरे रहना चाहते है किसी ना किसी बहाने यादों में तेरे।
मजा आता है हमको, जब देता है तू इंतजार की लंबी सजा।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
शांत मन में जन्म लेते है आशिकी के गीत।
Next
ऐ मेरे मौला, मार दे कसके तू जूते चार, तर जाऊँ मैं।
*
*