My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1660 | Date: 12-Apr-2000
Text Size
कितना भी जानता हो मुझे, पर तू मुझे जानता नहीं।
कितना भी जानता हो मुझे, पर तू मुझे जानता नहीं।
तेरी कृपा है बहुत हमपे, जो चाहेंगे कर दिखायेंगे जरूर।
शिकवा ना है तुझसे कोई, दिल पे जख्म है अपनी उलफतों के।
सितमगर तू रहा चुप, लाख ढाया सितम हमने तुझपे।
अनायास आँखों ने झाँका वहाँ पाया अनंत सागर प्यार का।
क्या न किया तेरे नाम पे, सबूत दिया पल – पल बेवफाई का।
काँपी धरा देखके हमारा किया, फिर भी तूने ना किया उफ्।
लगे हमको अपना दुःख बड़ा, और तूने स्वीकारा मुझ जैसे अरबों को।
लाख बेवफाई का सिला दिया, फिर भी तूने प्यार किया।
सुधरना होगा तो करना होगा कुछ, करवा ले तू मुझसे प्यार से।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
चल रहा है धीरे – धीरे दिल पे जोर प्रभु का, बढ़ते जा रहे और उसके।
Next
मैंने देखा है गमों को दम तोड़ते प्रभु तेरे चरणों में।
*
*