My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1900 | Date: 28-Jul-2000
Text Size
खाली – पीली का बोम मारता नहीं, मेरे भीतर में छाया है तेरे प्यार का व्योम्।
खाली – पीली का बोम मारता नहीं, मेरे भीतर में छाया है तेरे प्यार का व्योम्।
ढोंग करना हमको आता नहीं, किसी की मर्जी अनुरूप बनके जीना सुहाता नहीं।
छिन जाये मेरा सब कुछ, पकड़ा जो तेरा हाथ तो छोड़ना अच्छा लगता नहीं।
कह लो कितना भी गलती नहीं दाल मेरी, पर तेरे पास आके बजाता हूँ गाल बहुत।
फंसाना चाहता हूँ प्रेम जाल में तुझे, पता नहीं तू कैसे साथ रहके हाथ नहीं आता।
क्या नहीं जानता फिर भी तेरा साया बनके तेरे पास रह नहीं पाया।
हम तो सताते है तुझे बहुत, पर तू भी कम नहीं सताता बनके यादें।
वादे कई तोड़े हमने तो, तूने भी कौन सा वादा निभाया हमारे साथ।
डर के अगर करते है हम प्यार, तो तूने भी यार डराके प्यार करना सिखाया।
हमने न किया विश्वास, तो तूने भी तो ना किया विश्वास हमारे प्यार का।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
मंदिर जा जाके मन को बना न पाया मंदिर जैसा तो कैसे होगा वास तेरा।
Next
कहना है तो कह दे कुछ धीरे से दिल में मेरे।
*
*