My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1937 | Date: 16-Aug-2000
Text Size
कैसे बताऊँ दिल की हर बात तुझे, जब होता नहीं होश हमको अपना।
कैसे बताऊँ दिल की हर बात तुझे, जब होता नहीं होश हमको अपना।
सपनों में तो सोया रहता हूँ, तेरे सामने रहते खो जाता हूँ ख्वाबों में।
माना आसान् न है राहें प्यार की, हर कदम पे हो तेरा साथ तो क्या कहना।
सह जाऊँगा जमाने भर की मुश्किलात, अगर रहे तू मेरे साथ हर पल।
प्यार कमी खूबी न देखके है की जाति, ये तो न जाने कब किससे कहाँ हो जाये।
जो बात बनती ना कहीं, वो बात बन जाती है और कही जाती है प्यार में।
मिजाज इसका कोई ना जाना आज तक, जो बनते है वो बिगड़ जाते है प्यार में।
इसका कायल कौन ना है संसार में, इक बार को कर जाये घायल अच्छे अच्छे को संसार में।
चलता नहीं इसके आगे, चलाये सारे संसार को तो ये प्यार के जोर से।
खैर ना होता, करने वालों को करता है ढेर प्यार के ही इक् वार से।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
तेरे प्यार में हो गये हम मतवालें, कब कर बैंठे क्या न जाने हम।
Next
दिल वालों की बात दिलवाले जाने, कोई इसे समझे मगरूरियत तो न है दोष हमारा।
*
*