My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 2234 | Date: 06-Apr-2001
Text Size
न जाने कितना कुछ कहना चाहूं, जुबां तक आते आते गुम हो जाये शब्द मेरे।
न जाने कितना कुछ कहना चाहूं, जुबां तक आते आते गुम हो जाये शब्द मेरे।
बानगी है तेरे प्यार की या मेरे दिल की तड़प, रहूं चाहे कही भी याद दिलाये तेरी।
न जाने कितने सवाल आते है मन में, बगैर तेरे कैसे गुजरेगा ये जीवन मेरा।
रहता हूँ इसी उघेड़ बुन में हर पल, क्या कर दूं कि जो हो जाये तू मेरा।
करम है ऐसे जो पड़ने न देते तुझे नरम धरम का मरम समझ न पाऊँ।
फिर भी उठलाता हूँ तेरे प्यार पे, उफ तक नही करता अपने हाल पे।
बंदा बदनसीब होगा दुनिया की नजरों में, पर वो तो खुशनसीब माने तेरे साथ रहके।
हाँ अभी तक तुझे मजबूर करना न आया, फिर भी तेरे बगैर जीना नही सीखा।
दास्तां बनना चाहता है वो अमर प्रेम की चाहे चुकानी पड़ जाये कोई भी कीमत।
ये सच है तेरे सिवाय कुछ न है पास मेरे, तू ही है अनमोल धन मेरा।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
कहने को तो कहता है दिल कई बार अपने आप से, तेरे बिन गुजरता नहीं दिन।
Next
है आया रे आया रंग रसिका मन बसिया प्रेम नगर से लेके संदेश प्रेम का।
*
*