My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 2316 | Date: 15-May-2001
Text Size
रचा बसा है संसार न जाने कितने स्वरूपों में, मिसाल कायम कीया है तूने।
रचा बसा है संसार न जाने कितने स्वरूपों में, मिसाल कायम कीया है तूने।
एक से बढके एक गढ़े है तूने दास्ताँ अपने जीवन की, जो अपने आप में है महान।
कभी तू आता है धरा पे मर्यादा का पाठ पढ़ाते चतुर्भुज स्वरूप धरके।
तो कभी जीवन की हर वर्जनाओं को तोड़के सिखाये डूबना परम प्रेम में।
हर जन्म में तेरा अंदाज है इतना निराला कहना न है कुछ निश्चित सा।
तुझसे बढ़कर परम त्यागमय जीवन जिया है न कोई संसार में।
सहनशीलता की पराकाष्ठा पे भी मुस्कराते हुये निहारे तू अपने पुत्रों को।
उपदेश बहुत कम तूने दिया है, जीवन के हर पहलू को आचारण में उतारके।
अल्प के अल्प में भी खुद को समेटा, तो हद कर दी विलासिता की।
जीवन में जो भी पहलू आते जाते रहे, तूने निभाया मुस्कराते सहजता से।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
आ जाओगे जो तुम तो कितना मजा आ जायेंगा, बुझती हुयी आंखो में जो चमक छा जायेगी।
Next
है... माँ तेरे सम्मुख बैठके गाये गीत, तेरा पुत्र तेरा दिल जीतने के लिये।
*
*