My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 2351 | Date: 10-Jun-2001
Text Size
मिटने वाली इस दुनिया में बानगी है तो सिर्फ प्यार और ज्ञान की।
मिटने वाली इस दुनिया में बानगी है तो सिर्फ प्यार और ज्ञान की।
मिटता रहा है सब कुछ, मिटने से न रोक सका है कोई और किसीको।
चमचमाता रहा हर दौर में, रहा न मोहताज किसीके ये दोनों।
हर रूह को चैन मिला तो पास इनके जाके, इनसे अलग दुनिया तो लगे झमेला।
बसते है मेरे दिलो दिमाग में, हावी रहता है इनका सुरूर आँखो में।
जो भी कोई आये पास, जीव हो या अजीव झूम उठता है आनंद से।
अपने पराये कि कोई बात नही रहती, अंदाज हो सच्चा सर्मपण का।
रहे तैयारी कुछ कर गुजर जाने की, चाहे होता रहे कुछ, विश्वास हो इतना पक्का।
इक बार जो चला, पीछे इनके, फिर तो हो जाता है ये संग उनके।
रंगत बदल जाती है जीवन की, इंसान होते हुये हो जाता है मुरत प्यार और ज्ञान की।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
प्यार मिलता नही दान में प्यार मिलता नही इनाम में।
Next
ऐसा न है कि अहसास न है तेरे प्यार का, पर अपनी आदतों के है शिकार।
*
*