My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 2374 | Date: 28-Jun-2001
Text Size
अब भी कितना सताओगे, दिल को कितना रुलाओगे।
अब भी कितना सताओगे, दिल को कितना रुलाओगे।
दूर रहके कब तक तुम हमारे पास न आओगे।
बैरी कौन बना है किसका, क्या प्यार में होता है हाल ये सबका।
रब ये तेरी कैसी रहनुमाई है, जो देते हो सजा अपनों को।
आज मत टालो बातों बातों में, कुछ तो बताओ अपने इरादों को।
माना तुम हो माहिर इस खेल के, पर न खेलो हमारे प्रेम से।
आंसू सूख जाते है आंखो में कि कोई तोहमत न लगाये तुमपे।
न आने के कारण होगे कई, आने का कारण है बस एक है तेरा प्यार।
गवारा न है किसी कारण से, पर अब न कराओ और इंतजार।
श्वास रुक भी जाये तो चैन न मिलेगा दिल को, जो है मारा तेरा।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
है अगर दम तो नैन लड़ा ले, चुराके दिखा दूंगा तुझको तुझसे।
Next
सपने संजोया था जो मन में, अब जाके आयी है बारी साकार करने की।
*
*