VIEW HYMN

Hymn No. 1128 | Date: 04-Jun-1999
Text Size
प्रभु तेरा-मेरा प्यार हो जाए ऐसा, उतरे न उतरे कभी तेरे प्यार का सुरूर ।
प्रभु तेरा-मेरा प्यार हो जाए ऐसा, उतरे न उतरे कभी तेरे प्यार का सुरूर ।
रच-बस जाए तू मेरे प्यार में इतना, मैं लापता हो जाऊँ प्यार में तेरे ।
रहे न किसीकी जरूरत तेरे प्यार में, हमें फुरसत ना हो अपने प्यार से ।
तेरे प्यार में जमघट हो मेरे प्यार का, हर पल प्यार पर प्यार का रंग गहराता चला जाए ।
बचूँ मैं सबसे, बचना ना चाहूँ, तेरे प्यार से, मेरे बाहर- भीतर हो प्यार ही प्यार तेरा ।
मिट जाए मेरी हर पहचान तेरे प्यार में, हो जाए तू शिकार मेरे प्यार का ।
कानोकान खबर ना होने पाए हमारे प्रेम की, फिर भी मशरूफ रहें प्यार में तेरे ।
यार सँवरने की चाहत करती है मेरे प्यार को आहत, शहीद हो जाने देना तेरे प्यार मैं ।
कुछ न रहे पास मेरे गम नहीं, पर हो अनमोल खजाना प्यार का तेरे ।
दर-ब-दर कर दे, पर देर ना कर, हमें बहा ले चल प्यार के सैलाब में अपने ।


- डॉ.संतोष सिंह