My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1129 | Date: 04-Jun-1999
Text Size
सामने रहे या साथ में तू मेरे, गम होगा जब तू दिल में न होगा ।
सामने रहे या साथ में तू मेरे, गम होगा जब तू दिल में न होगा ।
खिल जाएगा दिल मेरा, जब तुझसे दिल ही दिल में हर पल बतियाता रहूँगा ।
मिलता रहे तू कितना भी, मुलाकात का मजा तो है तब, जब मुलाकात हो बंद आँख होते ही ।
हाथों में हाथ हो तेरा मजा और आएगा, जब दिल में हर पल वास होगा तेरा ।
तू रूसवा होना हमसे जरूर, तभी तो प्यार करने का मौका मिलेगा बहुत ।
गम देना तू प्यार में बहुत ज्यादा, निकलेगा हर आह पर इक नया तराना ।
मन को तू सदा डर, दिखाना, प्यार हम तुझसे निडर बनकर करेंगे ।
जर्रा-जर्रा मेरा प्यार की आग में टपककर रोशन करेगा नाम तेरा ।
वैसे भी तय है खाक होना, इकसार की किस्मत चमक जाएगी जो होगा कदमो में तेरे ।
तू चाहे या न चाहे हम तो तय कर चूके है गुमनाम होने को ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
प्रभु तेरा-मेरा प्यार हो जाए ऐसा, उतरे न उतरे कभी तेरे प्यार का सुरूर ।
Next
बावरा हो गयो देखकर तुझे, हाल क्या होगा प्यार में म्हारो ।
*
*