My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1226 | Date: 01-Jan-1900
Text Size
शिकायत ना है कोई तुझसे, इनायत की दरकार रखते है ।
शिकायत ना है कोई तुझसे, इनायत की दरकार रखते है ।
प्यार का कोई फनकार नहीं मैं, हाँ प्यार करते है जरूर तुझसे ।
जानते है, खबर है सब कुछ तुझे, फिर क्यों तड़पता है तूं हमे ।
मत करना कोई सवाल हमारे प्यार पर, हाँ मन भटकता है अभी भी ।
निकले है प्यार की डगर पर, मंजिल की तलाश नहीं, हम तो मारे है प्यार के ।
धीरे-धीरे खिल रहा है दिल मेरा, तेरे अमृत भरे गीतों को पीकर ।
मेरा रोम-रोम ढल गया, तेरे प्यार के तरन्नुम में झूमकर ।
गुम हो जाऊँ अगर प्यार की डगर पर तो कोई परवाह नहीं ।
तलाश तेरी नहीं है, हम तो रखते है बस तुझसे प्यार की दरकार ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
परम तू इतना साधारण बनकर आया, मैं पहचान न पाया ।
Next
प्यार जताना न आए, तो सताया कर हमको ।
*
*