My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1228 | Date: 23-Jul-1999
Text Size
दिलबर मेरे ये क्या कर दिया तुमने प्यार में मेरा हाल ।
दिलबर मेरे ये क्या कर दिया तुमने प्यार में मेरा हाल ।
सलामत जो हमने भी ना रहना चाहा, बदनाम क्यों कर दिया ।
जहाँ भी जाए हमसे पहले पहुँचे हमारा बद, इतना बदनाम कर दिया ।
मशरूफ थे हम प्यार में तेरे, ये चर्चा आम क्यों कर दिया ।
गुमनाम रहकर चुपचाप तेरे प्यार का जाम पीना चाहा था, ये किस्सा आम क्यों कर दिया ।
शरारत इतनी भी अच्छी नहीं, दम तोडती है किसी की इच्छाएँ ।
तेरे वास्ते देखे थे ख्वाब हमने, मत उडा ले जा तू नींद हमारी ।
अधूरी रहने दे तू सारी हसरतें, बस पीने दे तू हमें प्यार का जाम ।
आज नहीं तो कल होगे हम बेदम, उससे पहले तोड़ दे तेरे बाहों में दम ।
मुरब्बत ना करना, आजमाना हर कसौटी पर मगर तेरे प्यार के नशे में ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
प्यार जताना न आए, तो सताया कर हमको ।
Next
धीरे-धीरे पिलाता जा प्यार का जाम, जो भी होगा अंजाम देखा जाएगा ।
*
*