My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1386 | Date: 16-Nov-1999
Text Size
आँसुओं की झड़ी लगा दूँगा, तेरा प्यार पाने के वास्ते।
आँसुओं की झड़ी लगा दूँगा, तेरा प्यार पाने के वास्ते।
मन को नाच दूँगा चरणों में तेरे, अपना नाथ बनाने के वास्ते ।
दिल की प्यास मिटाने के लिये प्यार की गर्मी से बढाऊँगा प्यास तेरी।
जमी चाहे फट जाये, आसमां इक् बार को झुक जाये, तुझसे कम में ना मानेंगे हम।
टूटेंगे इक बार नहीं कई कई बार, जो चल पड़े राह प्यार पे तो रूकेंगे नहीं।
पाया है सब कुछ तुझी से, लुटाना पड़ा सब कुछ बिन् हिचक लुटायेंगे तुझपे।
तेरे प्यार को पाने के वास्ते, हर मुकाम से गुजर जायेगे।
झटपट का आदि नहीं मैं, इंतजार का इम्तिहां दूँगा आखरी दम तक।
तेरे हाथों से प्यार की बाजी छीनेंगे जरूर, चुपचाप तेरे चरणों में सौंपने के वास्ते।
जीवन जब जब मिलेगा कुर्बान करता जाऊँगा, खुद को तेरी सलामती के वास्ते।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
मचल रहा है दिल पीके प्यार का जाम, होश में कैसे रह पायेंगे हम।
Next
आया चरणों में तेरे – तेरा ही दास, प्रभु तू रखना सदा उसको पास
*
*