VIEW HYMN

Hymn No. 1448 | Date: 16-Dec-1999
Text Size
आओ दिल में मेरे बस जाओ सदा के वास्ते।
आओ दिल में मेरे बस जाओ सदा के वास्ते।
तुम ना पूछो ये क्या नहीं हो तुम मेरे वास्ते।
देखना ना मेरी बुराइयों को, देख तू छिपे हुये प्यार को मेरे।
होगी लाख कमियाँ, पर इस को है तेरा प्यार भरा इंतजार।
तोहमत न लगाता हूँ तुझपे और किसी पे।
मेरे सोहबत में ही जो आये, वो हो जाता है खराब ।
मैं तो हूँ रसिया प्यार का, बस जा प्यार में मेरे बनके महक।
चहक उठेगा दिल मेरा, घुमूँगा चारों और गाते हुये गीत तेरा।
रीत होगी पुरानी पर मेरा प्यार होगा हर दिन जवाँ।
तड़प – तड़पके प्यार में – मैं तुझे प्यार के नयें आवाम दिखाऊँगा।


- डॉ.संतोष सिंह