My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1450 | Date: 16-Dec-1999
Text Size
बता दे कोई कब मिलेंगा प्यार मेरा, जिसका कर रहा हूँ इंतजार।
बता दे कोई कब मिलेंगा प्यार मेरा, जिसका कर रहा हूँ इंतजार।
किया क्या था ऐसा हमने गुनाह, जो होना पड़ा दूर प्यार से अपने।
सपनो में जो ना सोचा था वो हकीकत में बदल गया तेरा साथ मिलतें।
थोड़ी सी कसक बाकी है दिल में, कब दूर होगी ऐ हजूर बता दे तू मुझे।
जो सोचा था वो काम न आया, समझ के नासमझ बना रहा प्यार को तेरे।
समझने की चाहत ना है हमें, दिल को डूब जाने दे, प्यार के तेरे गहरे सागर में।
मेरे वश में ना है कुछ ना ही वश में करना चाहूँ बस वश में कर ले तू मुझको।
खेल तू मुझसे कितना भी कोई गम नहीं, ये खिलौना बहला दे दिल तेरा तो कम नहीं।
जोर भर दे दिल में इतना उमड़ पड़े प्यार का सैलाब हर सरहद को तोड़ दौड़ पडूँ ओंर तेरे।
देखते ही तुझे मचाऊँगा शोर मिलन के लिये लगा दूँगा अपना सारा ज़ोर।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
हैरान ना कर तू हमको इतना, परेशान है हम पहले से।
Next
मुझे चाहीये खबर तेरे पल – पल की, रह न पाऊँ बगैर तेरे एक पल भी।
*
*