VIEW HYMN

Hymn No. 1680 | Date: 22-Apr-2000
Text Size
सनम् एक बात है निश्चित – लिया है जनम तेरे वास्ते।
सनम् एक बात है निश्चित – लिया है जनम तेरे वास्ते।
क्या ये कम है सोचा ना था कभी, पा लिया तुझे धरा पे।
हमारी औकात से है तू बहुत बाहर, फिर भी मिला संग तेरा।
मुझे पता है इसमे न कुछ मैंने किया, अनायास हो गयीं तेरी कृपा।
तेरी चर्चा मैंना कर सकता, पर जिनका साथ पाया, उनका भी क्या कहना।
सोच के मेरे मन का मयूर नाच उठता है, कितना अभूत है तेरी बार।
आज हमको सुकून मिल गया, कुछ ना किया मिल गया हमको सब कुछ।
रह न गया कुछ कहने को, गुजार देना चाहत है जीवन गुजारी गये यादों को।
छुपा ना है तुझसे कुछ, मेरे कहने का नहीं कोई है मतलब।
तू जानता है क्या करना है साथ मेरे, कुछ भी करकें छूटे ना कभी साथ तेरा।


- डॉ.संतोष सिंह