My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1885 | Date: 23-Jul-2000
Text Size
आओ गायें मिलके प्यार से भरे दो - चार मीठे गीत।
आओ गायें मिलके प्यार से भरे दो - चार मीठे गीत।
घुल जायेगा जीवन में अमृत का घोल, हर लेगा हर संताप को।
ना होगा मन में कुछ, दिल से उठी हर बात होगी जुबां पे।
बचना होगा मुश्किल उससे, करेंगी घायल प्यार से हर दिल को।
सिलसिला ना होगा खत्म, यथावत हो जायेगा जो तू स्थिर।
नाश के पाश से होके मुक्त जो तू विचरेगा आनंद के सागर में।
भरी हुयी गागर को भर न सके कोई छलकायेगा प्यार के जाम को तू।
कितना भी दे दे कोई दाम, पर पा ना सके बिना श्रध्दा के।
भेद होके अभेद होगा, प्यार के सिवाय और ना होगा कुछ।
प्यार के पास पहुँचेगा जो भी विश्वास, धुल जायेगा वो प्यार में।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
जन्मजात गुणों का रहा सर्वथा अभाव, इकटे हुये मन में दुनिया भरके दूभर्वि।
Next
बड़ी मुश्किल है कहा हुआ करने में, फिर भी तू न डरना।
*
*