VIEW HYMN

Hymn No. 2116 | Date: 03-Jan-2001
Text Size
कल की कल तू जाने पल पल में न मिले तो चैन नहीं दिल को।
कल की कल तू जाने पल पल में न मिले तो चैन नहीं दिल को।
मिलना है तय तो ठीक है, न मिलना हो तो भी तू मिल जाये वाह क्या बात है।
संजोगो से भरी है जिंदगी, हर संजोग से जुड़ जाये तू तो पूरी हो जाये दिल के अरमान।
कसम से कहना है आसान कर दिखाना मुश्किल, प्यार कर सकता है पर रस्म निभाता है कोई एक।
चांद सितारे लाके देना मेरे वश में नहीं, मेरा वजूद तो कायम है तेरे वजूद से।
दिल में भाव तो है अनेक, पर खुद को ढाप रखा हूँ माया के मुलम्में से।
वक्त आ गया है, तेरे प्यार के जादू से दिल पर से मन के हर चोलों को उतार फेंकने का।
असाधारण नहीं मैं, पर साधारणं जीवन जीते हुये आसाधारण प्यार का पान करता रहूँ।
बेंखुदी हो इतनी गहरी, हो जाये वजूद खत्म मेरा, दीदार करूं अंतर बाहर में सिर्फ तेरा।
मिटने से पहले मिट जाना है, तेरा जांन बनके अमिट बन जाना है।


- डॉ.संतोष सिंह