My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 2366 | Date: 22-Jun-2001
Text Size
दर्शन को तरसता है मन मोरा, आघात नहीं चाहे कर लूँ कितना भी तोरा।
दर्शन को तरसता है मन मोरा, आघात नहीं चाहे कर लूँ कितना भी तोरा।
फूटी है हृद्य मे प्यार की कोपंल, सींचते जइयो अपने नयनन् से प्यार की बूंद बरसाके ।
ललक उठता है दिल जब देख ले तोहे, कसके पकड़ना बहियाँ फिसल न जाऊँ जमाने में।
थोड़ा सा जो देर हो जावत है, सम्हारे नही सम्हरत चित्त चित्कार कर उठत है तोरे लिये।
हरत है हर कोई मोरे मन को, फिर भी फिरत हूँ तोरे आगे - पीछे कर्मो तो हाथ आ जावत।
कह ले कोई चाहे कुछ, पर इस तन मन के वास्ते होवत जात है तू सब कुछ।
नाद उठत है अंतर में, जो लबों से खुशी या विरह का गीत बनके गूंजत है।
बचल हव अब भी तमन्ना दिल में, जीत लेहूं या हार जाऊँ हाथों तेरे अपना सब कुछ।
पता है, पता है, तोहें पता है सब कुछ, पर मनवा न माने बिना कहे तोहसे सब कुछ।
देर कौने बात को लेके हव, इक बार तो कह दे खुलके, समझ जायेगा ये निपट।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
अरे तरस गये हम तरस गये, तेरे रहते तेरे प्यार को हम तरस गये।
Next
अनंत प्यार की दुनिया से आया हूँ, तेरे ख्वाबों की दुनिया में।
*
*