My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 2769 | Date: 16-Mar-2004
Text Size
रोके रुकने वाला नहीं, प्रभु जो तेरे पीछे पीछे मैं आने वाला हूँ।
रोके रुकने वाला नहीं, प्रभु जो तेरे पीछे पीछे मैं आने वाला हूँ।
बहुत हो गया व्यवधान कर्मों का, अब मैं कोई जन्म लेने वाला नही।
अजन्मा हूँ अजन्मा रहने वाला हूँ, माटी के कपड़े पहन के मरने वाला नहीं।
अमर प्यार का घूंट जो भरा, मस्ती छायी है पल पल तेरे प्रेम की।
तीर कोई भी चलाये लगने वाला नहीं, तेरे गीतों को पल पल प्रेम में।
रुकना हो जायेगा मुश्किल तुझे भी, तेरे पीछे पीछे जो मैं आनेवाला हूँ।
नाच उठेगा प्यार के रंग मैं रंगके मेरे, भूल जायेगा खुदाई रहके संग मेरे।
छोड़के अब तू मुझको जाने वाला नहीं, जो मैं तुझमें हमेशा के वास्ते बदल जाने वाला हूँ।
माना हम तो न थे कभी भी न रहने वाले है, पर तुझमें रहने वाला हूँ।
ज्ञान ओर प्रेम का खेल तू खेलेगा अब किसी और रूप में, मैं तो तुझमें सिमट जाने वाला हूँ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
बता दे, बता दे, बता दे कोई मुझे तुझसे प्यारा कौन है जहां में।
Next
कैसे भूल गये तुम अपने आपको, हिंदू मुसलमां बनने से पहले जो थे तुम इंसान।
*
*