VIEW HYMN

Hymn No. 2794 | Date: 06-May-2004
Text Size
हवाओं से पूछा, घटाओं से पूछा, पूछा रे पूछा दुनिया के जानकारों से पूछा।
हवाओं से पूछा, घटाओं से पूछा, पूछा रे पूछा दुनिया के जानकारों से पूछा।
होता नहीं कोई लिखित नियम प्यार का, प्यार मैं टूटे हर नियम दुनिया के।
यह तो दिल की मर्जी से होता है, कब क्या करे पता नहीं होता है खुद को।
सताओ चाहे तुम लाख, उफ न करेगा, वो चुपचाप प्यार मैं गुमसुम रहेगा।
किसी से कोई लेना देना रहता नही, वो तो दिन रात प्यार मैं खोया रहता है।
चांदनी हो या काली रात, तपती दोपहरिया हो या कोई ओर बात शिद्दत से प्यार करे।
राह मैं फूल फेको या कांटे, लहूलूहान कदमों से मुस्कराते प्यार के दर पे पहुँचे।
गुरेज न है उसको किसी के किये का, वो तो प्यार के नशे मैं जिये जिंदगी को।
बातें कर लो तुम लाख दुनिया की, वो तो अनमना रहते रहेगा प्यार भरे ख्वाबों में।
मुश्किल है प्यार करने वालो को जीतना, वो पल पल मरता है प्यार में।


- डॉ.संतोष सिंह