VIEW HYMN

Hymn No. 3015 | Date: 30-Dec-2005
Text Size
दीवाने हैं, दीवाने डरते नहीं हैं किसी भी अंजाम से।
दीवाने हैं, दीवाने डरते नहीं हैं किसी भी अंजाम से।
दुनिया में हो चाहे कुछ, खोये रहते है जो प्यार में।
बदले न बदले अगर जो बदले तो वो तेरे प्यार से।
फिक्र की करते नही जिक्र, जो गाते है गीत तेरे प्यार के।
सरोकार नही संसार से, जो सारा है तेरा प्यार वास्ते हमारे।
जब तक जीते है मस्ती में, जो मौत का डर सताता नही।
आबाद होते है तेरी कृपा से, बर्बादियों पे भी मनाते है जश्न।
सपनो की दुनिया में स्वप्न देखते नहीं, किरदार निभाते है तेरा दिया।
बहुत मुश्किल होता है, होता चला जाये जो सर पे है तेरा हाथ।
आलम है तेरे प्यार का, छूटने न दे जो मस्ती का साथ।


- डॉ.संतोष सिंह