My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 3022 | Date: 24-Jan-2006
Text Size
क्यों नही ढलते है शब्द गीतो में,
क्यों नही ढलते है शब्द गीतो में,
क्यों नही जीता हूँ हर श्वास को प्रेम से।
क्यों पाता हूँ अब तक खुद को दूर तुझसे,
सच देखा जाये तो कितना करीब हूँ तेरे।
जल रहा हूँ किस्मत की आग मैं कब से,
खाक हो जाने से पहले हो जाना चाहूँ तेरा।
तड़पते मन की तपन को कम कर नहीं पाऊँ,
मिलने के बाद भी मिलने के वास्ते जो तरसूं।
दे रहा है तू आज नही न जाने कब से,
जतन करना न आया, गंवाया कई बार तेरे रहते।
क्यों नही है हममें वो बात, तेरा करने का वो अंदाज,
जहां तेरे सिवाय हो न कुछ, चाहे हो जाये कुछ।
घड़ी भरके जीवन में कसम साता हूँ तेरे वास्ते,
क्यों न ललक पैदा हो जाये जो दे जाये सौगात तेरी।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
हर ले हर ले मेरा वो सब कुछ जिस कारण से दूर हो तुझसे।
Next
यों ही, यों ही न जाने कब तक जिऊँगा जिंदगी।
*
*