My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 714 | Date: 06-Feb-1999
Text Size
इन्कार इकरार कुछ नहीं होता है, प्यार में सब कुछ दरकिनार हो जाता है।
इन्कार इकरार कुछ नहीं होता है, प्यार में सब कुछ दरकिनार हो जाता है।
सबका बदले स्वरूप बदले ना कभी प्यार का स्वरूप, प्यार तो प्यार होता है।
प्यार होना होता है तो किसी से हो जाता है, क्या अपना क्या बेगाना ।
परवाना हो या शमा, जिसने किया प्यार वो तो दीवाना होता है ।
मिटती है हर पहचान, कोई भेद न रह जाता, प्यार में चाहे तन का होया मन का ।
तडप दिल में रहती है, होश उड़ जाता है तन-मन का प्यार में ।
कैसे बताऊ क्या हाल होता है प्यार में, बेहाल भी नहीं वहाँ बस प्यार होता है ।
जग जीतना मुमकिन है एक बार, प्यार करना एक बार नामुमकिन हो होता है।
मत पूँछ कुछ तू हमसे, प्यार का रोग लग गया जो तेरा बुरा हाल होगा ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
कभी न कभी मुलाकात होगी तुझसे ।
Next
सवार हो गया हूं मै तेरी किश्ती पे, फिकर न है मुझे किसीकी ।
*
*