My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 730 | Date: 10-Feb-1999
Text Size
कोई क्या चलायेगा जादू मुझपे, जो तेरा जादू चल गया हमपे ।
कोई क्या चलायेगा जादू मुझपे, जो तेरा जादू चल गया हमपे ।
कोई क्या साथ निभायेगा हमारा, जो तेरा साथ हमको मिल गया ।
दिल को कोई क्या बरगलायेगा, दिल को जो तूने चुरा लिया ।
कोई हमको क्या मुक्त करायेगा, जो हम तुझसे युक्त हो गयें।
कयास कोई क्या लगायेगा, हम तो हम न रहे प्यार में तेरे ।
मीत मेरा कोई अब क्या बन पायेगा, मीत जो तेरे बन गये ।
ज्ञानी कोई क्यों कर कहने लगा, जो तेरे प्यार में रंग गये ।
दंग कोई न होनें वाला, पागल समझके मुंह मोडं लेगें ।
दया ना चाहिये हमको अब किसीकी, जो तेरा कृपा पात्र बन गया ।
मौत से क्यों डरने लगा, तूने जो हर लिया हमको ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
मस्ती छा जाती है हमपे, तेरी निगाहों से निगाह मिलते ही ।
Next
नीरस लगने लगता है, जब हम दूर होते है तुझसे ।
*
*