My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 729 | Date: 10-Feb-1999
Text Size
मस्ती छा जाती है हमपे, तेरी निगाहों से निगाह मिलते ही ।
मस्ती छा जाती है हमपे, तेरी निगाहों से निगाह मिलते ही ।
जान पे बन आती है, तेरा सरूर जब छाता है हमपे ।
भाषा नहीं जानते मौन की, तू समझ जाता है सब कुछ प्यार से।
सच्चे की क्या बात है, झूठे को भी अपनाता है तू तो ।
तरस नहीं खाता तू किसी पे, अपने प्यार से निहाल कर देता है जीवन को ।
चुपचाप रहूँ तेरे सामने, दिल का हाल जान लेता है ।
हर खयाल मन से निकल जाता, पास तेरे जो पहुँच जाते ।
शिकवा तो अपने आप से है, पर तुझसे कोई नही ।
हम सोये हुये को तू जगाता है, अपने गीतो से ।
कहना मुश्किल है क्यो कर जाता है, पास अपने बुलाके ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
नजरों का भेद मिट गया, प्रभु जो प्यार तुझसे हो गया ।
Next
कोई क्या चलायेगा जादू मुझपे, जो तेरा जादू चल गया हमपे ।
*
*