VIEW HYMN

Hymn No. 791 | Date: 23-Feb-1999
Text Size
लौटा दे मुझे मेरा प्यार, गलती की हो चाहे हजार ।
लौटा दे मुझे मेरा प्यार, गलती की हो चाहे हजार ।
रात गयी बात गयी, प्यार के बिन तडपता मन मेरा ।
इतना न कर अत्याचार तू हमपे, भटके मजबूर होके ।
दिल हमारा काला न है, उसमें तेरी ही तो छवि है ।
रूठा हुआ है तू मुझसे, मनाऊँगा अनेको अनेको बार तुझे ।
बड़ी मुद्दतों के बाद पाया हूँ, यूँही हाथ से न जाने दूंगा तुझे ।
कसम तोड़ी थी तो क्या से, कोई भेद मन ने न बरता तुझसे ।
चूक हुयी हर बार हमसे, अचूक बनायेगा तेरा प्यार हमें ।
न दे सकता हूँ तेरे हर सवालों का जवाब, प्यार कर लेने दे तू हमें ।
कृपा तेरी थी तो पाया तुझे, नहीं तो कहाँ हमारी किस्मत ऐसी ।


- डॉ.संतोष सिंह