My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 795 | Date: 25-Feb-1999
Text Size
नयनों से तीर चलने लगा प्रेम का, घायल हुआ दिल बेचारा ।
नयनों से तीर चलने लगा प्रेम का, घायल हुआ दिल बेचारा ।
सवार न पाया अपने आपको, शिकार हो गया प्रेम का तेरे ।
सुनी-सुनायी न कहता हूँ, जीवन की सच्चाई बयाँ करता हूँ ।
प्रेमी बहुत से देखे, तुझसा न देखा, जो एक तीर से घायल किया कइयों को ।
सनम वास्ता देता हूँ तुझे प्रेम का, बहियाँ न छोड़ना मेरी कभी ।
घायल किया है तूने, घायल ही रहने देना तेरी यादों के वास्ते ।
प्यार का अंजाम जो भी हो, तड़पेंगे सरेआम नाम लेके तेरा ।
मौत आयेगी तो क्या, बेखबर होंगे तेरे प्यार में हम ।
मुझे कोई क्या लेके जायेगा, जो होगा हाथों में हाथ तेरा ।
तेरे कंधे पे हो सवार, हम जायेंगे जहाँ तू लेके जायेगा ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
प्यार ही प्यार है जीवन में, प्यार के बिन सब बेकार है ।
Next
जगत पिता वंदना कर लेने दे, मौका मिलता है तेरी कृपा से ।
*
*