My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 801 | Date: 26-Feb-1999
Text Size
सता न तू हमे इतना, निकल आये आँसु आखों से ।
सता न तू हमे इतना, निकल आये आँसु आखों से ।
प्यार किया है तुझसे कोई गुनाह तो नहीं, याद करता हूँ फरियाद नहीं ।
दुःख देना तेरा जितना हो मन, सहने की ताकत बढ़ाते जाना ।
प्यार तुझे करेगे आखरी दम तक, गम की कोई बात न है ।
जात मेरी एक है, आज अलग हूँ तो क्या हूँ ।
पड़ाव है रास्ते में अनेक, अंत तो तेरे दर पे होगा ।
थकने हारने वालो में से मैं नहीं, चाल सुस्त है तो क्या ।
कदम हर पल तेरी ओर बढ़ेगें, राह में रुकावटें आती जाती रहेंगी ।
प्यार किया है कोई सौदा नहीं, हाथ पकड़ा है निभायेगें जरूर ।
होनी को टाल सकता नहीं, प्यार से किस्मत को बदल देगें ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
जनमो जनम का साथ है तेरा-मेरा, ये कोई है आज की बात ।
Next
नजर-नजर का भेद है, इस सारे जहाँ में मन का खेल है ।
*
*