My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 811 | Date: 03-Mar-1999
Text Size
कैसे छोड़ देता प्रभु तुझे बिना रंगे ।
कैसे छोड़ देता प्रभु तुझे बिना रंगे ।
प्यार हमारा नया जरूर था, पर किसी से कम नहीं ।
मन में होंगे हजार भाव, दिल में तेरे सिवाय कोई नहीं ।
न मुझे कुछ कहना है तुझसे, प्यार के रंग से रंग लेने दे तू मुझे ।
कुछ सुहाता नहीं दिल को, जब भी देखा तेरे प्यार में डूबा है रहता ।
होली तो न जाने कितनी आयी, देर से ही हमारे प्यार की पहली होली है ।
रंगूगा तुझे भांति-भाति के रंगो से, सबमें मिलाऊँगा अपने प्यार का रंग ।
चढ़ने न दूंगा अपने मन पे, तेरे प्यार के सिवाय कोई दूजा रंग ।
मदहोश हो जाऊँगा बिन पीये भांग, तेरे प्यार की मस्ती में मगन रहूँगा ।
रोकना न तू आज मुझे, टोकना न किसी बात को लेके ।
तोड़ दूंगा सारी सीमाओं को, प्यारे प्यार से होली मे खेलूंगा आज ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
कत्ल किया है तूने सरेआम इन्हीं निगाहो से ।
Next
ललायित रहता हूँ तेरे लिये हर पल ।
*
*