My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 824 | Date: 07-Mar-1999
Text Size
आहत न होता हूँ किसी से, जो साथ तेरे रहता हूँ ।
आहत न होता हूँ किसी से, जो साथ तेरे रहता हूँ ।
चाहत न होती है किसीकी, जो याद तुझे करता हूँ ।
होश गुम हो जाता है, जब तुझे साथ अपने पाता हूँ ।
किसी बात का न रह गया है शिकवा, जो तेरे प्यार में डूबे हम ।
न दूर हूँ न करीब तुझसे, हम तो है डूबे तेरे ख्यालों में ।
जन्मना-मरना जुड गया है तुझसे, तेरे पीछे-पीछे है जाना ।
तोड़ चुका हूँ सारे बंधन को, जो बांध लिया खुदको तेरे बंधन में ।
फितरत बदलेगी समय के संग, दीवाना हो चुका हूँ दिल से तेरा ।
गम न है अब किसी भी राह पे जो जाऊंगा, वहां अब तुझे पाऊंगा ।
गुमान न है मुझे अपने ऊपर, ये तो परम विश्वास है अपने प्यार पे ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
चैन न पाऊं, जब तक तेरे करीब पहूँच न जाऊं ।
Next
पूजना है अब तुझीको प्यार से अपने ।
*
*