My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 906 | Date: 01-Apr-1999
Text Size
डॉक्टर तो तू है मेरा, मरीज मैं तेरा ।
डॉक्टर तो तू है मेरा, मरीज मैं तेरा ।
हैसियत तो न है मेरी, चुकाने को फीस तेरी ।
गरीब हूँ मैं सबसे ज्यादा, कुछ न है पास अपने ।
कैसे कहूँ है ये मेरा, जो था उसका साथ छूटते देखा ।
जिसको मैं कहता था, उसको मरते देखा कई बार ।
तेरे सामने कैसे कहूँ कुछ मैं, हमको हमसे ज्यादा जानता है तू ।
नाप-तौल में गुजारा जीवन, कर न सके खुलके कुछ ।
प्यार देखके तेरा शरमाया, इतने पे दिल का न हाल सुनाया ।
चीर के रख दे तू दिल को मेरे, बाहर-भीतर कुछ न रह जाये ।
मैं हर बंधन को तोड़के, सदा के लिये तेरा हो जाऊं ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
सुनाते हैं हंमेशा अपने मन की, आज दिल की बात सुन ले ।
Next
ख्वाहिशे तो है अनेक, पर हम है तो एक ।
*
*