My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 921 | Date: 04-Apr-1999
Text Size
हार जाना चाहता हूँ, तेरे हाथों आज सब कुछ ।
हार जाना चाहता हूँ, तेरे हाथों आज सब कुछ ।
कुर्बानी दे देना चाहता हूँ तेरे चरणों में आज अपनी ।
तेरे-मेरे बीच का, हर भेद मिटा देना चाहता हूं आज मैं ।
तेरे हाथों जीते जी खुद को नीलाम कर देना चाहता हूँ आज मैं ।
दिन हो या रात दूर का सफर तय कर लेना चाहता हूँ आज मैं ।
दीदार करना चाहता हूँ बांधके प्यार के बंधन में ।
जो भी होना हो कल की जगह आज हो जाने दे ।
कल के फेर में पड़के दूर हुआ तुझसे न जाने कितनी बार ।
गुस्ताखी के लिये माफ करना, सजा या प्यार तू आज दे देना ।
विश्वास तुझपे बहुत है, पर खुद पे एतबार न है मुझे ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
एक की कहूँ या दूसरे की, मेरे मन में न है कुछ कहने को ।
Next
करते है तुझसे प्यार पल-पल, निकाल ले तू हमे इस दलदल से ।
*
*