My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 929 | Date: 06-Apr-1999
Text Size
तेरी हर बात सत्य है, हम ही हैं नासमझ ।
तेरी हर बात सत्य है, हम ही हैं नासमझ ।
ज्ञान से तूने समझाया, अपनी अज्ञानता को न छोड़ पाये ।
मैल जो मन में था, उसे तेरे प्यार से न धो पाये ।
धोखा खाया जीवन के हर मोड पे, फिर भी समझ न आया ।
शाश्वत को छोड़, माया को गले लगाया ।
बहुत कुछ किया तूने, पानी फेरा हमने ।
हैरान हुआ होगा तू भी, क्या चाहिये मुझको ।
अदना सा भी साथ तेरा पाके तर गया, क्षुद्र में लाभ न लिया ।
अपनी करनी का सेहरा बांधके पाने तुझे चला ।
रोने से क्या फायदा, जब समय का समय पे उपयोग न किया ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
तेरा साथ मिलता है, फिर दिल में खालीपन क्यों उभरता है ।
Next
पुकारा है तूने हमें, बढ़ते रहेंगे पल-पल तेरी ओर ।
*
*