My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 943 | Date: 09-Apr-1999
Text Size
झुमने दे तु आज मुझे, होके मगन तुझमें ।
झुमने दे तु आज मुझे, होके मगन तुझमें ।
रम जाने दे मन को तुझमें, फिकर न हो तन की ।
होश में रहना नहीं चाहता, मदहोश रहूँ प्यार में ।
तू ही तू रहे बाहर – भीतर मेरे, खबर न हो किसीकी ।
आदतवश होके न करुं कुछ, बन जाये स्वभाव मेरा ।
दीप जलाना तुझे सजाना, इसके सिवाय कर न पाऊँ कुछ ।
तेरे प्यार का दीप जलता रहे मेरे भीतर, निहारु सदा उसे ।
आये मन में कितने भी झंझावात, अक्षुण रखना तू मुझे ।
उबर जाने केलिये न हूँ कहता, रुचता है दिल को तू ।
सचमुच प्यार तुझसे हूँ करता, समझ ले तू उसे ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
होगा हाथों में हाथ तेरा, रहेगा सदा साथ तु मेरे ।
Next
पीने लगा हूँ तेरे नाम का जाम, गया भूल सब काम ।
*
*