VIEW HYMN

Hymn No. 950 | Date: 10-Apr-1999
Text Size
जीवन की सबसे हसीन बात है, मुलाकात होना तुझसे ।
जीवन की सबसे हसीन बात है, मुलाकात होना तुझसे ।
मन को अच्छा लगता है, तेरा साथ रहना ।
दिल को कुछ सुहाता नहीं, तेरे पास प्यार के सिवाय ।
जीवन में प्यार हुआ किसीसे, एकमात्र वो है तू ।
अतृप्त इच्छायें शांत हो जाती हैं, शरण में रहने से तेरे ।
आता नहीं है कोई ख्याल, जब तू साथ होता है हमारे ।
हर बात दिल की जबाँ पे आती है, जब प्यार तुझसे हो जाता ।
हर चाहत मिटती जा रही है, निर्भर होता जा रहा हूँ तुझपे ।
न अतित न ही भविष्य, यथावत हो गया हूँ पास आके तेरे ।


- डॉ.संतोष सिंह