VIEW HYMN

Hymn No. 951 | Date: 10-Apr-1999
Text Size
मुलाकात न होगी जब तक, मै प्रयास करुंगा तब तक ।
मुलाकात न होगी जब तक, मै प्रयास करुंगा तब तक ।
यहाँ हार जीत की बात न है, कराना है तुझको प्यार का अहसास ।
होगा दिल का जीतना करीब तो, राह होगी उतनी आसान ।
दौर आते रहेंगे कुर्बानियों के, पडाव दर पडाव करीब होते जायेंगे तेरे ।
अनायास कोई मुलाकात न होती है, जब तक आस न होती दिल में ।
घायल होगा तन-मन मेरा, प्रयास जारी रहेगा मुलाकात के लिये ।
अरमानों का टोकरा लेके भरम में न है पडना, दृढ रहना तेरे साथ के लिये ।
खोने को कुछ बचा नहीं, खो गया है दिल मेरा तुझमें ।
जीवन में कुछ और मांगके, नहीं दूर होना है तुझसे ।
दिल एक बार तो जुड गया जो तुझसे, दूर होके भी न हो सकते अलग ।


- डॉ.संतोष सिंह