My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 952 | Date: 10-Apr-1999
Text Size
करने करवाने वाला तू है, नाम मात्र का मैं नहीं ।
करने करवाने वाला तू है, नाम मात्र का मैं नहीं ।
मैं तो मौत और जीवन के बीच का एक अफसाना हूँ ।
ज्ञान भरी तेरी नजरों से देखे तो, जल में उठनेवाला बुलबुला हूँ ।
प्रेम भरी तेरी नजरों से देखे तो, सपनों के संसार का खिलौना हूँ ।
मेरा मैं अलग करता है तुझसे, प्रेम भरे मिलन के वास्ते ।
हवाले कर देना चाहता हूँ खुदको, जिस ओर तू ले जाये रहूं आनंद में ।
दुःखद सुखद कुछ न रहा, है सब कुछ मन का अहसास ।
ज्यों-ज्यों करीब होते रहे हैं तेरे, त्यों-त्यों रहते हैं हर पल आनंद में ।
पास कुछ नहीं रहता, साथ ये ले जाता है सच्चिदानंद के पास ।
आनंद में आनंद के सिवाय कुछ नहीं रहता, न ही अतीत, न ही भविष्य ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
मुलाकात न होगी जब तक, मै प्रयास करुंगा तब तक ।
Next
भर दे तू हममें इतना प्यार का जनून, आये न कोई दूसरा भाव ।
*
*