My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1007 | Date: 23-Apr-1999
Text Size
डुबा दे तू मुझे तेरे प्यार में इतना, मेरा मैं मुर्दा बन जाये ।
डुबा दे तू मुझे तेरे प्यार में इतना, मेरा मैं मुर्दा बन जाये ।
हरा सकता नहीं कोई मुझे, हार जाता हूँ प्रभु अपने मन से ।
बना दे मेरे दिल को तू विशाल इतना, आहत न कर पाये कोई भाव ।
हिचकोले खाता रहूँ हर पल, सुख-दुःख की आधियों में बेपरवाह होके ।
मुक्त कर दे तू मुझे, तेरे निर्मल प्यार में बह जाऊं अनंत में ।
इच्छाओं के जब-जब आये हैं तूफाँ, डूबा है उसमें तन-मन मेरा ।
तेरे प्यार का दीप जलता रहे दिलों में, डूबा रहे उसमें तन-मन मेरा ।
मजबूर कर देती है भटकने को मन की तम से भरी अंधेरी गलियाँ ।
सजा जो भी देना स्वीकार है मुझे, पर तेरा सानिध्य मिले सदा ।
कमियाँ तो है जन्म से जुडी, रह-रहके जोर मारती हैं अलग-अलग हो जाने
को ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
बिगड़ी मेरी बन जाये, कर दे तू कुछ ऐसा ।
Next
प्यार ही प्यार चाहता हूँ, प्यार के सिवाय कुछ नहीं चाहता ।
*
*