My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1016 | Date: 26-Apr-1999
Text Size
छोड़ दे हमारे दिलो में धुन ऐसी, मिट जाये जीवन की सारी फितरत ।
छोड़ दे हमारे दिलो में धुन ऐसी, मिट जाये जीवन की सारी फितरत ।
किया है बहुत कुछ ऐसा जो गलत है, मिटा देना तू हमारे अंदर के गलत को।
समंदर है मन में कामनाओं का, निगाहो से बरसाके अमृत बदल देना प्यार में।
न जाने कब से जारी है जंग अपने आप से, रहना तू सदा थामे पल्ला मेरा ।
डाल पाये कोई और डेरा दिल पे मेरे, जमाना तू डेरा ऐसा दिल पे मेरे ।
अंत कर देना तू मेरे भीतर की खामियों का, पिलाते हुये जाम पे जाम प्यार का।
जाग उठे मेरे भीतर का इंसा जो बिछुड़ा था कई कालों से तुझसे ।
अंत होता है तो अंत होने देना तुझे का खाक होके मिलने देना तुझसे ।
हर राज का कर देना तू पर्दाफाश अपने प्रेम भरे तीरों से ।
हीरो से झीरो बनाके बसा लेना तू प्रभु दिल में अपने ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
कह लेने दे आज मुझे मेरे दिल की, सुनना पड़ेगा तुझे सब कुछ ।
Next
मिट जाता है जीवन का सारा अवरोध, जब कृपा होती है उसकी ।
*
*