VIEW HYMN

Hymn No. 1031 | Date: 02-May-1999
Text Size
लगता नहीं दिल हमारा, अब कहीं तेरे बिना ।
लगता नहीं दिल हमारा, अब कहीं तेरे बिना ।
जीना हो गया है मुश्किल, जो मुलाकात हो गयी तुझसे ।
दिल में मेरे क्या है कमी, जो तरसता है दीदार के लिये ।
प्यार किया हूँ कोई चोरी नहीं, मत दे सजा तू इतनी कडी ।
डर से न कहता हूँ, ऐतबार उठ जायेगा सबका प्यार पे से ।
सता न मुझे इतना, करीब बुला ले अपने ।
दया न दिखाना, दिलो में हमारे प्यार प्रकटाना ।
लाखों कमी ही सही, पर चाहत तो है तेरे वास्ते ।
बन्द कर दूंगा सारे रास्ते, जो जाते न हों तेरी ओर ।


- डॉ.संतोष सिंह