My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1033 | Date: 03-May-1999
Text Size
दिलदार मेरी कसम है हमको तेरे प्यार की, जो पाया न जाने किस नसीब
दिलदार मेरी कसम है हमको तेरे प्यार की, जो पाया न जाने किस नसीब से ।
तेरे आगे जन्नत भी है फीकी, तेरे बिना हमारा जीवन है बिल्कुल रीता ।
करना न कभी अलग तुझसे, पड़ जायेगा प्रेम हमारा झूठा नजरों में सबके ।
परवाह न है मुझे किसीकी, जो होता है होता रहे जीवन गुजरे तेरे खयालों में।
चोट पहूँचा सकता नहीं अब कोई, आते जाते हैं जीवन में सुख-दुःख से भरे क्षण
मस्त हूँ तेरे प्यार में, मन की सारी विफलतायें हो गयी खत्म ।
इंतजार रहता है तेरा, दिन-रात सफर करता हूँ अपने यादों में तेरी ओर ।
कसम से जो सोचा न था, वो होता नजर आ रहा है जबसे तेरा साथ पा गया।
मुर्ख बना दिया तेरे प्रेम ने हमें, मन की सारी हिचक दूर हो गयी ।
जो तू कहे वही सब कुछ है हमारे लिये, आंख रहते अंधा हो गया हूँ तेरे प्यार में ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
बहुत पहले की बात है, एक शिष्य को प्यार था अपने गुरु से बहुत ।
Next
प्रभु ने क्या न दे दिया, चुटकी में सारा ब्रह्मांड सौंप दिया ।
*
*