My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1038 | Date: 05-May-1999
Text Size
काका नाम है तेरा, क्या नहीं समाया है तुझमें ।
काका नाम है तेरा, क्या नहीं समाया है तुझमें ।
ब्रह्मा, विष्णु, हो या महेश, लगता है तू सबका काका ।
माँ भी न रह पाये अपने प्यारे काका के बिना ।
किस्मत की लकीर को मिटाके लिखनेवाला काका ।
अपने प्यार भरे गीतों से भक्तों के प्राण हरने वाला ।
चलती नहीं तेरे सामने किसीकी, प्यार से नमन जिसने किया ।
स्वीकार किया उसे चरणों में अपने, तेरा प्यार देखके शरमाया वो ।
परमपिता तो स्वयं से लड़ता है हम क्षुद्रों के वास्ते ।
क्या नहीं करता तू हमारी क्षुद्रता मिटाने के लिये ।
करोड़ो है तुझे प्यार करने वाले, फिर भी स्वीकारे हमे दरबार में अपने ।
कोटिकोटि नमन करके, चीर के चढाऊं दल कमल को तेरे चरणो में ।
तेरे दीदार का हकदार बन नहीं पाऊंगा, होगी कृपा तभी मिलेगी ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
कब तक चलता रहेगा खेल लुकाछुपी का तेरे-मेरे बीच ।
Next
एक अनोखी बात हो गयी, मेरे दिल में तेरे प्यार का फूल खिल गया ।
*
*