My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1040 | Date: 05-May-1999
Text Size
प्यार क्या हुआ जो तुझसे, रह नहीं गया मै अपने आपका ।
प्यार क्या हुआ जो तुझसे, रह नहीं गया मै अपने आपका ।
साथ छूटा मेरा मुझसे, जो इक बार गया मै करीब तेरे ।
तन-मन में मेरे जो तू समाया, बदला मेरा मन, बदला स्वरूप मेरा ।
दिल तेरे दिल से जो हिलमिल गया, कहना हो गया मुश्किल कौन किसका ।
नजरों से न सूझे कुछ मुझे, यहाँ-वहाँ, जहाँ-तहाँ देखूँ मैं तुझे ।
नजर जब अपने आप पे आया, वहाँ भी तुझे पाया, मुश्किल में पड़ गया ये क्या हो गया ।
जागते हुये कहीं होश तो खो न गया मेरा, सोया पहले था कि अब कहना हुआ मुश्किल मुझे ।
जब सब कुछ एक हो गया, तो मन ने क्यों ढूंढना चाहा मुझे ।
जानना कुछ न है मुझे, मैं तो बस प्यार ही प्यार चाहता हूँ तुझसे ।
इम्तहान तू ले ले कितना भी मुझे परवाह नहीं, पर जुदा न होने देना तुझसे ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
एक अनोखी बात हो गयी, मेरे दिल में तेरे प्यार का फूल खिल गया ।
Next
करने करवाने वाला तू है, माने या न माने ।
*
*