My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1045 | Date: 07-May-1999
Text Size
छुप नहीं सकता तू हमारी नजरों से, दिल ढूंढ लेगा तुझे हर कहीं ।
छुप नहीं सकता तू हमारी नजरों से, दिल ढूंढ लेगा तुझे हर कहीं ।
तू मत बता हमें पता तेरा, तुझे छूके आती हवाओं से जान लेंगे हम पता ।
तू कैसे न सुनेगा आवाज हमारी, मन की तरंगे पहुचायेगी हर बात तुझ तक।
तू कैसे रोक सकता है अपने दर पे आने से, जब ये जग सारा है तेरा घर ।
दीदार तेरा हम करते रहेगे तू चाहे या न चाहे, यादो में मुलाकात होती रहेगी।
हमारे धून को बदल नॉ सकता है कोई, जब दिल में गुंजते हँ गीत हर पल तेरे।
तुझे कहने से कोई रोक सकता न है मुझे, मन ही मन कह देता हूँ सब कुछ ।
तेरी नजरे इनायत हम पे रहेगी सदा, छोडा है सबने तुझको तूने न किसीको ।
कह न पाया हूंगा तुझसे अपनी हर बात पूरी, पर मेरा प्यार है सच्चा और पुरा
चूक हो या सही हर बात पे है तेरी मंजूरी रोकना-टोकना सब कुछ है हाथों में तेरे ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
मार दे आज तू मुझे मार दे पूर्णतः छिन्न-भिन्न हो जाये मेरा मैं ।
Next
कोई वादा न करुँगा तुझसे, वादे को निभाना हमें आता नहीं ।
*
*