VIEW HYMN

Hymn No. 1056 | Date: 10-May-1999
Text Size
अड़े रहेंगे, अड़े रहेगें तूने जो बात कह दी उसे पूरा करने के लिये अड़े रहेगें ।
अड़े रहेंगे, अड़े रहेगें तूने जो बात कह दी उसे पूरा करने के लिये अड़े रहेगें ।

डटे रहेगें, डटे रहेगें तेरे बतायें हुये कार्य को पूरा करने के लिये डटे रहेगें ।

भिडे रहेगें, भिडे रहेगें तूझे पाने के लिये दिन-रात हम यत्नो में भिडे रहेगें ।

चलते रहेंगे, चलते रहेगें तेरे बताये हुये राह पे बिन हिचक हर पल चलते रहेगे।

आवाज देते रहेगें, आवाज देते रहेगें तू सुन या कर अनसुना दिल ही दिल - तुझे आवाज देते रहेगे।

जमे रहेगें जमे रहेगे तन-मन में होता रहे कुछ भी पर तेरी ओर हम जमे रहेगें।

वश में करेगें, वश में करेगें, तेरा होने के लिये जिसको भी करना पडे वश में उसको वश में करेगें ।

पस्त करेगें, पस्त करेगें मन में जन्मती हर कामनाओं, वासनाओं को मजबूती से पस्त करेगें ।

हँसते रहेगें, हँसते रहेगें आयेंगे जीवन में जो भी पल गम हो या खुशी के हम हँसते रहेंगे ।

लेते रहेंगे, लेते रहेंगे जीवन का हो कोई भी पल या टूटती रहे खास नाम तेरा लेते रहेंगे ।


- डॉ.संतोष सिंह