My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1062 | Date: 12-May-1999
Text Size
तेरे प्यार के जादू का जोर और बढा दे, त्याग दूं अपनी सारी दूजी हसरतें ।
तेरे प्यार के जादू का जोर और बढा दे, त्याग दूं अपनी सारी दूजी हसरतें ।
निमग्न हो जाऊं इतना तुझमें, निमग्न होने का खयाल न रहे मन में ।
सुरत न देख तू मेरी, दिल देखके जान ले प्यार कितना करता हूँ तुझसे ।
माना उलजलूल हरकते बंद न हुयी हैं मेरी, इनमें भी तो कहीं न कहीं है तेरी सहमति ।
बदलना है तेरे प्यार में मुझे आज नहीं तो कल, यूं कहता हूँ बदल देंगा तेरा प्यार मुझे आज नहीं तो कल ।
कोई वादा न करता हूँ कसमें तोड़ी हैं हमने बार-बार, तेरे प्यार को तोड़ना न है हमारे बस की बात ।
जरूरत है हमारे तन-मन को बहुत कुछ की, पर तेरा प्यार न है जरूरत वो तो है मेरे दिल का भाग ।
हलाल किया अपने हाथो खुद को कई-कई बार, तमन्ना है दिल की, तोड़ दम तेरी गोद में ।
रोक ले मुझे साथ छूटने न देना, प्यार का रिश्ता जन्मो-जन्मो का है किसी एक जन्मका नहीं ।
शिकवा-रुसवाई लगी रहेगी जीवन में, प्यार के सिवाय कोई और बात न होंगी ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
दीवाने होते है सिरफिरे, परवाह न करते हैं प्यार में अंजाम की ।
Next
विचलित होता है मन होने दें, दिल को तुझसे प्यार कर लेने दे ।
*
*