My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1073 | Date: 15-May-1999
Text Size
होंगे तेरे दिवाने हजारो-हजार, करता होगा उनसे तू बहुत प्यार ।
होंगे तेरे दिवाने हजारो-हजार, करता होगा उनसे तू बहुत प्यार ।
उस कतार में हूँ सबसे पीछे खड़ा, देखके उनको रहता हूँ तेरी मस्ती में डूबा ।
उनका झूमना याद दिलाता है तेरे प्यार की, कर जाते है खत्म मन के सारे भेद
या तो वे तेरे गीतो को लिखते हैं, या तो डूबके सुनाते है तुझको ।
फ्रिक न होती है जमाने की उनको, तेरे सिवाय जिकर भी न करते है किसीकी
दीवानगी उनकी चढ़ती है जब परवान तो, मस्त हो जाता है सारा समाँ ।
बंन्द जाता है प्यार में तू इनके इतना, खो बैठता है होश तू अपना ।
देखने उनके प्यार को देवतागण खिंचे चले आते है धरा पे जो नसीब न होता है स्वर्ग में ।
छिपी रहती है अमोघ शक्ति, उसके आगे चलती नहीं किसीकी ।
तोड़ना होता है मुश्किल इस बंधन को, प्रभु-प्रभु बनाके समा लेते है अपने भीतर।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
अरे.. देना है तो दे दे, तेरा अनमोल प्यार हमें ।
Next
ऐसा कौन सा कर्म हो गया हमसे, जो तेरे दिल को दुखा दिया ।
*
*