My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1078 | Date: 17-May-1999
Text Size
मै नहीं जाना, मैं नहीं जाना उस ओर, जहाँ तेरे सिवाय हो कुछ ओर ।
मै नहीं जाना, मैं नहीं जाना उस ओर, जहाँ तेरे सिवाय हो कुछ ओर ।
डरता हूँ अभी बहुत कुछ को लेके, जो च्युत कर सकती है मुझे डगर से ।
हाथ जोड़के करता हूँ कबूल, मेरे वश में न है जो दूर कर सकूं कमिँया अपनी।
जैसा भी हूँ प्रभु तेरा ही हूँ, कर ले मेरी प्रार्थना तू मंजूर ।
मुझमें से जो चाहिये ,तू ले ले, जो लगे तुझे नागवार निकाल के फेंक दे तू उसे।
हक है तेरा पूरा मुझपे, तुझसे उपजा हुआ हूँ तेरी ही छाया हूँ ।
रहता हूँ दिन-रात सत्ता में तेरी, कैसे चलेगा किसी और का शासन मुझपे ।
सांसत में पड़ गयी है मेरी जान, जिसको छोड़ा था वही मिल गया राह में ।
भूत जब याद आता है सिहर उठता हूँ भूतल से, मुझे नहीं जाना है उस ओर ।
प्रभु मेरे वश में न था आना इस ओर, लाया जब तू यहाँ तो छोड़ना नहीं मध्य में ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
दिन हो या रात प्रभु आये तेरे सिवाय दिल में न कोई बात ।
Next
काका कुछ ऐसा कर दूँ खुश हो जाये तू मुझपे सदा के लिये ।
*
*