My Divine
Home
Bhajan
Quotes
About Author
Contact Us
Login
|
Sign Up
ENGLISH
HINDI
GUJARATI
My Divine Blessing
VIEW HYMN
Hymn No. 1080 | Date: 17-May-1999
Text Size
काका कुछ ऐसा कर दूँ खुश हो जाये तू मुझपे सदा के लिये ।
काका कुछ ऐसा कर दूँ खुश हो जाये तू मुझपे सदा के लिये ।
बांध ले तू मुझे आजन्म बंधन में, सँवर जाये जन्म लेना मेरा ।
बेपनाह मुहब्बत करुं तुझसे, टूटे जो सारे बंधन तन-मन के ।
आये राह में कोई भी मुश्किल, पार कर जाऊं नाम लेके तेरा ।
किसी भी सूरत में न मानूं हार, करुँ हर कार्य पूरा मगन होके तुझमें ।
कोई कहे कुछ भी, यार तेरे सिवाय परवाह न करुँ किसीकी ।
प्यार को छोड़के न जाना है कहीं और, प्यार तो है यार तेरा ।
कृपा के सिवाय न है कोई विशालता, जो मजबूर बना दे तुझे मेरा होने को ।
जब चाहे जो तू ले ले मुझसे, तेरे दिये हुये के सिवाय कुछ न है पास मेरे ।
एक ही है तमन्ना कैसे भी करके खुश कर दूं तुझे, उस खुश के पीछे लुटा दूँ खुदको ।
- डॉ.संतोष सिंह
Previous
मै नहीं जाना, मैं नहीं जाना उस ओर, जहाँ तेरे सिवाय हो कुछ ओर ।
Next
मेरे सारे सवालों का गवाह है तू, मेरी यात्रा की मंझिल है तू ।
*
*